Search This Blog

Thursday, 12 October 2017

भक्त होने का अर्थ

(भक्त होने का अर्थ)
राम रहीम ,आशा बापू, निर्मल बाबा और धार्मिक अथवा सांस्कृतिक संगठनों के भक्तो का होना सोचने जैसा है। भारत में करीब सभी किसी के भक्त है। अधिकांश लोग सत्संग वो संगठनों में सफाई करते नज़र आते है।
लेकिन उसके बावजूद भी सफाई का आलम हमारे सामने है। एक भक्त होता है ,जो विचार से भक्त बना होता है। एक भक्त होता है ,जिसे बनाया जाता है। बनाया जाने वाला भक्त रिमोट कंट्रोल भक्त होता है। उसको देश के कानून से कुछ लेना देना नही होता। बाबा या नेता कुछ कह देगा वो मान लेगा। भक्त बनाने के प्रोसेस में सबसे पहले उसके विवेक और समझने की ताकत को खत्म किया जाता है। एक बार वो बाबा और नेता  की बात को अंधा होकर सुनने लगता है। तो समझ लो कि वो अंधा भक्त बन गया। अंधे भक्त को तालिबानी प्रवृति में लेजाना आसान हो जाता है। भक्त बनाने  के रास्ते जब किसी को विवेक शून्य बना दिया जाता है, तो वो अतिकट्टरता की ओर जाने लगता है। मैंने तालिबानी इसलिए बोला क्योंकि उन्होंने पेशावर में स्कूल के बच्चों को बेरहमी से कत्ल किया। इसके अतिरिक्त बाह्मयन बुद्ध की प्रतिमा को खंडित करना। ये इसलिए होता है क्योंकि भक्तों को किसी जाति, धर्म, विचार और संगठन के विरुद्ध सतत विषगमन किया जाता है। उसके विवेक और सोचने की ताकत को पूरी तरह नियंत्रित किया जाता । एक बार भक्त तैयार हुआ तो सिलसिला जारी होता जाता है। रामरहीम अभी का उदाहरण है। ये धार्मिक सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों में अधिक पाया जाता है। तालिबानी कैंपो की तरह दिन भक्तों को निर्मित करने में लगे रहते है। किसी आम आदमी की सोच को पूरी तरह फोकस्ड करके कठपुतली की तरह बना देना। एक बार भक्त तैयार होगया तो समझों की उसको कभी भी रिमोट की तरह इस्तेमाल कर लो।
उस भक्त की फ्रीक्वेंसी जो विवेक के रूप में उसके भीतर है , जो सही गलत को समझने में सहायक होती है, उनको जैमर के माध्यम से डीएक्टिवेट करके ये भक्त पूरी तरह अंधे हो जाते और फिर इनसे कुछ भी करवा लो। अचरज की बात है ,इन भक्तों की भाषा और बोली एक जैसी ही रहती है। एक आम भक्त  सबसे निचले  पॉयदान पर खड़ा  और शीर्षस्थ भक्त एक भाषा और भावभंगिमाओं का उपयोग करते है। उनके भीतर भर दिया जाता है कि तुम ही सत्य हो शुद्ध हो। हिटलर ने यहूदियों के विरुद्ध विषगमन किया जिसका परिणाम 60 लाख यहूदियों का निर्मम  जनसंहार । ऐसा करते हुए हिटलर के अंधभक्तों को गर्व महसूस होता था। गेस चैम्बर में नवजात शिशुओं की हत्या उनके लिए मिशन पूर्ण होना था।
अंध भक्तों की पहचान कैसे हो । वो बहस करते समय विरोधी को व्यक्तिगत रूप से गाली आदि देना शुरू कर देते है। विषय को छोड़ वो इतिहास और कुछ खास घटनाओं के आधार पर आगबबूला हो उठते है। कुछ सवाल और सही गलत की बात करने वाले उनके सबसे बड़े शत्रु होते है। अगर कोई भी व्यक्ति।स्वयं पढ़ाई लिखाई नही करता। चीजों की पड़ताल नही करता । वो इन कट्टरपंतियों के ट्रेप में आ ही जाते है। भारत की परंपराओं में पंक्ति को मिटाने और छोटा करने की बजाए अपनी लकीर को लंबा करने की बात कही जाती है। लेकिन अंधभक्त लाइन को मिटाने की कोशिश में लगे रहते है।
जब विवेकानद कहते है, उनको 100 अनुयायी मिल जाते तो वो एक बड़ा परिवर्तन ला सकते थे। विवेकानद अंधभक्त नही सच्चे विवेकशील और सही गलत को कहने वाले विचारमान भक्त बनाना चाहते थे।
मानव समाज में भक्त नही एक समझदार व्यक्ति के रूप में व्यक्ति का उद्विकास ओर  अपनी विवेक और सोचने की शक्ति के रूप में होना चाहिए। वो इसलिए एक व्यक्ति अपने में पूर्ण होता है। लेकिन मानवजाति ने स्वयं अपने ही मानव को अपने इशारों पर चलाने की काबिलियत हासिल कर ली। उसको तोड़ने के लिए रैशनल और जिज्ञाशूपन का भी विकास कम ही , लेकिन होता आया है। कट्टरवाद और उदार वादी के बीच ही असल द्वंद है। कट्टरवाद आदमी को रिमोट से कंट्रोल करना है और उदारवाद अथवा विवेकशील होना , अपनी सोच और विवेक पूर्ण चीज़ों को समझना ही है। कट्टरवादी अधिक तेजी से तरक्की करता है। उसका फोकस दिखाने और प्रभावित करने के विकास में अधिक होताहै ताकि किसी को नीचा दिखा कर ही अपने को ऊंचा और असल साबित करना है।
अगर ऐसे अंधभक्तों को सत्ता मिल जाये तो खतरनाक होता है। ये विवेकहीन स्वयं को भी निगलने  का आधार बना ही लेते है। ये अंधभक्त विवेकहीन एक समय ऐसा आता है , स्वयं भस्मासुर बनते जाते है। इनमे खुद के नाश करने की नैसर्गिक प्रवर्ति पाई जाती है।
हम सभी के आस पास ऐसे अंधे विवेकहीन भक्त पाये जाते है। अगर इनकी बात नही मानी तो ये आपको बुरा भला और गाली गलौज भी कर देते है। ये हमेशा गुस्से में रहते है। इनकी बातें हास्यास्पद होती है। कही का लॉजिक कही बैठाने की कोशिश दिन रात करते है। इनका मानना है कि उनके अतिरिक्त सब गलत है। पूरी दुनियां में वो ही श्रेष्ठ है। आप ऐसे लोगों को देखे और उनकी बात जरूर सुने ताकि बच्चो और युवाओं को समय रहते चेता दिया जाए। ये लोग बच्चों पर अधिक फोकस करते है। पुरुष प्रधान समाज की परिकल्पना में ही रहते है। गलत सूचना, भ्रामक तथ्य, बदनाम करने की कोशिश, जो इनकी नही सुनता ,उनके पीछे पड़ना। इनका स्वभाव होता है।
लेकिन ये डरपोक और निडर सही मांयने में नही होते क्योंकि जो नेगेटिव और गलत बात को लेकर चलता है , जो सच्चा नही है, वो निडर नही हो सकता। ये लोग वाचाल होते है। सत्यवादी तो कतई नही होते। ये समाज में तनाव पैदा करना चाहते है।
ये सभी जाति ,धर्म और देश में पाएं जाते है। मानव धर्म,  सरल ,सहज और सतत विश्व के विकास के लिए ऐसे लोगों की संख्या न बड़े इसका सतत प्रयास करते रहे। बच्चों और युवाओं को सही जानकारी और स्वयं पड़ताल करने की आदत डालें। पढ़ने और आपस में बातचीत की आदत डालें ताकि भ्रम पैदा न हो सके।

विनीत
रमेश मुमुक्षु

No comments:

Post a Comment