🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
गणतंत्र दिवस के दिन आत्मचिंतन
26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ और हम सब भारत के नागरिक घोषित हुए । एक आदमी भले भूमिहीन मजदूर हो उसके पास किसी भी नेता , जो भले बाहुबली हो, चुनाव में हराने की ताकत है।
*लेकिन मैं भारत का नागरिक हूँ , मैँ किसी को वोट दूँ, ये मेरा अधिकार है। मेरी मर्जी , लेकिन क्या मैं वास्तव में देश, संविधान, धर्म, जाति, धन की ताकत, शराब , घोड़ा गाड़ी, प्रलोभन की परवाह न करने अपने विवेक और पूरी समझ से मत का प्रयोग करता हूँ?*
अगर ऐसा है कि राजनैतिक दलों को इतना बेतहासा खर्च क्यों करना पड़ता है?
चुनाव खर्च की बानगी देखें। लोक सभा का पार्टी का खर्च ,जो चुनाव आयोग की वेब साइट पर दिया गया है। मैं केवल कांग्रेस और बीजेपी का ही खर्च दे रहा हूँ।
2009
कांग्रेस : 3 अरब 69 करोड़
बीजेपी : 2 अरब 80 करोड़
2014
कांग्रेस : 5 अरब 14 करोड़
बीजेपी : 7 अरब 14 करोड़
2019
कांग्रेस : 8 अरब 20 करोड़
बीजेपी : 12 अरब 64 करोड़
ये वो खर्च है, जो पार्टी ने चुनाव आयोग में लिखित दिया है।
*नोट: रोड शो, विभिन्न रैली , पैसा, शराब, टिकट खरीदने के लेन देन, का खर्च चुनाव खर्च नही माने जाते।*
आज तक भी सभी राजनैतिक दलों ने अपने खर्च का ब्यौरे जमा ही नही किये है।
*चुनाव आयोग चुनाव करवाने का सरकारी खर्च बहुत बड़े स्तर पर होता है।*
73 साल बाद भी वोटर को लैपटॉप, मोबाइल, साईकल, स्कूटी, पीछे के दरवाजे से भी प्रलोभन दिया जाता है। मतदान से पूर्व काल रात्रि के खेल हम सब जानते है।
ये हमारा रिपोर्ट कार्ड है।
आज 26 जनवरी 2022 के दिन हम वोटर अपने अधिकार , जो संविधान ने आज़ादी मिलते ही हम भारत के नागरिक होने के नाते प्रदान, उसका सदुयोग करना हमारे शुद्ध रूप से अधिकार में है।
" *डॉ अंबेडकर की चेतावनी*
*मैं* संविधान की अच्छाईयां गिनाने नहीं जाऊंगा क्योंकि मेरा मानना है कि 'संविधान कितना भी अच्छा क्यों ना हो वह अंतत: खराब सिद्ध होगा, यदि उसे अमल / इस्तेमाल में लाने वाले लोग खराब होंगे। वहीं संविधान कितना भी खराब क्यों ना हो, वह अंतत: अच्छा सिद्ध होगा यदि उसे अमल / इस्तेमाल में लाने वाले लोग अच्छे *होंगे*"
लेकिन हम सब स्वतंत्र एवं गणतंत्र भारत के नागरिक है, लंबे संघर्ष के बाद हमने ये सब हासिल किया और आगे हम देश को और उसके समस्त प्राकृतिक संसाधनों को अक्षुण्ण रखते हुए , देश को आगे ले जाएंगे।
सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई।
रमेश मुमुक्षु
अध्यक्ष, हिमाल
9810610400
👏 *( कुछ लोग मेरे लंबा लिखने से नाराज़ हो जाते है,लेकिन वो भी मेरे प्रिय है)*
No comments:
Post a Comment