Search This Blog

Tuesday, 7 January 2020

डी डी ए की उपेक्षा का शिकार: लाल पत्थर से बने स्ट्रक्चर की आत्म व्यथा। सेक्टर 16 बी द्वारका मेरा डी डी ए द्वारा कभी निर्माण हुआ होगा। लाल पत्थर से मुझे सजाया गया था। प्रेसिडियम स्कूल , अभी प्रूडेंस स्कूल का नाम हो गया और भारत अपार्टमेंट सेक्टर 16 बी के पास मैं पूर्णतः उपेक्षित और तिरस्कारपूर्ण जीवन जीने को बाध्य हूँ। करीब 2006 से पहले मेरा निर्माण हुआ होगा। मौसम के तफेडे खाते खाते मैं खुद ही भूल गया कि मेरा वास्तव में अस्तित्व क्या है? मुझे क्योंकर निर्मित किया गया होगा ? सुनने में आता था कि मुझे तहबाजारी के लिए बनाया गया था। लेकिन अब तक प्रतीक्षा करते करते मैं उकता गया हूँ। अब झाड़ झंकार ही मेरे संगी साथी है। कभी कभी बरसात में सांप भी मेरे साथ रहते है। कुछ वर्षों तक कभी कभार सफाई हो जाती थी। अब तो वो भी नही हो रही है। अभी मेरे बगल में क़ुछ खाने पीने की रेहड़ी लगने से कुछ रौनक सी लग गई है। लेकिन मेरी इस वीरान जगह पर अपराधी भी आराम से छिप सकते है। कुछ गलत चीज़ भी छिपा सकते है। परंतु मेरी सुध कौन ले? ओ ! मेरे जन्मदाता डी डी ए इतना निर्मोही क्यों हो गया ? कभी तो मुझे फाइलों में खोज ले। कभी तो तनिक देख ले कि मुझे क्यों कर बनाया गया था ? मेरा जीवन अनारकली के गीत जैसा होगा और दिन रात रोता और उम्मीद से गाता है।"आ जा आ तो आ जा मेरे किस्मत के खरीदार अब तो अब तो आज " कर्ण अर्जुन फ़िल्म की तरह गाता हूँ" DDA के JE AE आएंगे मुझे बचाएंगे । बस अब ये ही रह गया है, मेरे जीवन में एक व्यक्ति मुझे हमेशा याद करता है, रमेश मुमुक्षु , लेकिन वो भी क्या करें, लगता है, वो भी मुख्य अभियंता ,द्वारका को कहते कहते थक गया। उस दिन फोटो ले रहा था, मुझे हंसी आ रही थी ,क्या होगा ,मुमुक्षु भाई, जब मेरा जमदाता ही मुझे भूल गया ,अब कौन याद करेगा। लेकिन अभी डी डी ए के उपाध्यक्ष श्री तरुण कपूर जी बहुत ही कर्मठ एवं काम करने वाले आएं है। हो सकता है, मुमुक्षु को मति आ जाए और उनको लिख दे। इस तरह मेरा तर्पण हो सकेगा, लगने लगा है। अब दिल गाने लगा है " दुःख भरे दिन बीते रे भैया अब सुख आयो रे रंग जीवन मे नया लायो रे दुःख भरे दिन बीते रे भैया"देखना है,अब कब और कितनी जल्दी मेरा तर्पण होता है। श्री तरुण कपूर जी से आस बंधी है। रमेश मुमुक्षु 5.1.2020

मेरा डी डी ए द्वारा कभी निर्माण हुआ होगा। लाल पत्थर से मुझे सजाया गया था। प्रेसिडियम स्कूल और भारत अपार्टमेंट सेक्टर 16 बी के पास मैं पूर्णतः उपेक्षित और तिरस्कारपूर्ण जीवन जीने को बाध्य हूँ। करीब 2006 से पहले मेरा निर्माण हुआ होगा। मौसम के तफेडे खाते खाते मैं खुद ही भूल गया कि मेरा वास्तव में अस्तित्व क्या है?मुझे क्योंकर निर्मित किया गया होगा। 
सुनने में आता था कि मुझे तहबाजारी के लिए बनाया गया था। लेकिन अब तक प्रतीक्षा करते करते मैं उकता गया हूँ। अब झाड़ झंकार ही मेरे संगी साथी है। कभी कभी बरसात में सांप भी मेरे साथ रहता है। कुछ वर्षों से का कभी कभार सफाई हो जाती थी। अब तो वो   भी नही हो रही है। 
अभी मेरे बगल में क़ुछ खाने पीने
 की रेहड़ी लगने से कुछ रौनक सी लग गई है। 
लेकिन मेरी इस वीरान जगह पर अपराधी भी आराम से छिप सकते है। कुछ गलत चीज़ भी छिपा सकते है। परंतु मेरी सुध कौन ले?
ओ ! मेरे जन्मदाता डी डी ए इतना निर्मोही क्यों  हो गया? कभी तो मुझे फाइलों में खोज ले। कभी तो तनिक देख ले कि मुझे क्योंकर बनाया गया था? 
मेरा जीवन अनारकली के गीत जैसा होगा और दिन रात रोता और  उम्मीद से गाता है।
"आ जा आ  तो आ जा मेरे किस्मत के खरीदार अब तो अब तो आज " कर्ण अर्जुन फ़िल्म की तरह गाता हूँ" जे ई ,ऐ ई आएंगे मुझे बचाएंगे । बस अब ये ही रह गया है, मेरे जीवन में। एक व्यक्ति मुझे हमेशा याद करता है, रमेश मुमुक्षु , लेकिन वो भी क्या करें, लगता है,वो भी मुख्य अभियंता ,द्वारका को कहते कहते थक गया। उस दिन फोटो ले रहा था, मुझे हंसी आ रही थी ,क्या होगा ,मुमुक्षु भाई, जब मेरा जमदाता ही मुझे भूल गया ,अब कौन याद करेगा। लेकिन अभी डी डी ए के उपाध्यक्ष श्री तरुण कपूर जी बहुत ही कर्मठ एवं काम करने वाले आएं है। हो सकता है, मुमुक्षु को मति आ जाए और उनको लिख दे। इस तरह मेरा तर्पण हो सकेगा लगने लगा है। अब दिल गाने लगा है
 " दुःख भरे दिन बीते रे भैया
अब सुख आयो रे
रंग जीवन मे नया लायो रे
दुःख भरे दिन बीते रे भैया"
देखना है,अब कब और कितनी जल्दी मेरा तर्पण होता है। श्री तरुण कपूर जी दे आस बंधी है। 
रमेश मुमुक्षु
5.1.2020

Tuesday, 10 December 2019

*(पुरानी कविता है ,जिसमे भगीरथ के सिर से निकली धार को निर्मल अविरल बहने दो की अपील है)*

(पुरानी कविता है ,जिसमे भगीरथ के सिर से निकली धार को निर्मल अविरल बहने दो की अपील है)
कैलाश पर बैठे ध्यानस्थ 
सर्पों को गले में धारण 
किये भभूत मले शरीर 
में 
जटाओं में 
भागीरथी की स्वच्छ धारा 
को बर्फीले साम्राज्य 
के घमंड रहित 
सम्राट 
गण , भूत , पिचास 
से घिरे 
डर भय जिनके 
पैरों पर गिर कर
अपने को लोप 
कर देते है
त्रिशूल  गाढे 
तीसरी आंख 
को बन्द 
किये 
अर्द्ध नेत्रों से  संसार 
के जड़ चेतन के ज्ञाता
डमरू 
के स्वामी
आकाश पाताल
समेत सम्पूर्ण सृष्टी 
के रक्षक 
को क्या हमारे जैसे
तुच्छ 
स्वार्थी प्रकृति के भक्षक 
शिव की जटाओं से 
निकली स्वच्छ 
जल की 
धारा 
से बनी गंगा 
को भी अपनी 
निकृष्ट 
स्वार्थी 
नियत और सीरत से 
लील कर 
अपनी कलुषित 
मानसिकता
के अनुसार 
मैला कर देने
वाले
बर्फ के साम्राज्य 
को भी खत्म करने 
को आतुर 
अपने को शिव भक्त 
कह कर
गर्वान्वित अनुभव करते
शिवरात्रि 
पर
आडम्बर कर
प्रसन्न करने 
का ढोंग करते
नहीं थकते
झूट स्वार्थ
लालच 
से भरा 
क्या शिव की अर्चना कर सकेगा
भोले को भोला समझ 
भांग धतुरा सुल्फा 
शिव का भोग समझ 
अपनी स्वार्थ की 
पूर्ति करता है
जो 
अपने आराध्य 
के सिर से 
निकली जल धार 
को नहीं साफ़ रख 
सका 
वो क्या शिव की अर्चना करेगा
अब तो वो शिव की तीसरी आंख से भी डरता नहीं
क्या शिव खोलेंगे अपनी
तीसरी आंख 
नहीं 
क्योंकि
आदमी ने स्वयं अपनी
मौत का 
सामान जुटा 
जो लिया है
जल जंगल जमीन 
समेत सब कुछ लील 
कर 
क्या हो सकेगी 
शिव अर्चना
हाँ अभी भी 
किसान , मजदूर 
वनवासी समेत वो सभी जो 
मानव और प्रकृति 
की सेवा में
लगे है
शिव की मूर्ति 
नहीं 
उनके 
पास प्रतिक 
को ही शिव 
समझ 
पूरी तन्मयता 
से सजीव को करते है
स्मरण
उनके निश्चल प्रेम 
को भी देख नहीं 
खोलता शिव 
अपनी तीसरी आंख
मानव की 
नीचता को देख
वो तांडव करने को तैयार 
है
लेकिन वो शिव है
अवसर देना
क्षमा करना 
उनका स्वाभाव है
वो भोले है 
लेकिन भोले नहीं
कुछ ऐसा करें की 
न खुले उनकी 
तीसरी आंख
एक क्षण 
में स्वाहा हो 
जायेगा 
हमारे स्वार्थ का
साम्राज्य
शिव की अर्चना 
उसकी जटा 
से निकली  
धारा अविरल 
निर्बाध 
बहने दो
शिव नहीं कहता
की उनकी तरह कैलाश 
पर रहो 
लेकिन 
ऐसा मत करों की 
कैलाश 
पर ही संकट 
आजाये
संभव है 
कुछ इस तरह 
उसकी अर्चना 
हो सकती
है
शायद......
रमेश मुमुक्षु

पुरानी कविता है ,जिसमे भगीरथ के सिर से निकली धार को निर्मल अविरल बहने दो की अपील है)

*(पुरानी कविता है ,जिसमे भगीरथ के सिर से निकली धार को निर्मल अविरल बहने दो की अपील है)*
कैलाश पर बैठे ध्यानस्थ 
सर्पों को गले में धारण 
किये भभूत मले शरीर 
में 
जटाओं में 
भागीरथी की स्वच्छ धारा 
को बर्फीले साम्राज्य 
के घमंड रहित 
सम्राट 
गण , भूत , पिचास 
से घिरे 
डर भय जिनके 
पैरों पर गिर कर
अपने को लोप 
कर देते है
त्रिशूल  गाढे 
तीसरी आंख 
को बन्द 
किये 
अर्द्ध नेत्रों से  संसार 
के जड़ चेतन के ज्ञाता
डमरू 
के स्वामी
आकाश पाताल
समेत सम्पूर्ण सृष्टी 
के रक्षक 
को क्या हमारे जैसे
तुच्छ 
स्वार्थी प्रकृति के भक्षक 
शिव की जटाओं से 
निकली स्वच्छ 
जल की 
धारा 
से बनी गंगा 
को भी अपनी 
निकृष्ट 
स्वार्थी 
नियत और सीरत से 
लील कर 
अपनी कलुषित 
मानसिकता
के अनुसार 
मैला कर देने
वाले
बर्फ के साम्राज्य 
को भी खत्म करने 
को आतुर 
अपने को शिव भक्त 
कह कर
गर्वान्वित अनुभव करते
शिवरात्रि 
पर
आडम्बर कर
प्रसन्न करने 
का ढोंग करते
नहीं थकते
झूट स्वार्थ
लालच 
से भरा 
क्या शिव की अर्चना कर सकेगा
भोले को भोला समझ 
भांग धतुरा सुल्फा 
शिव का भोग समझ 
अपनी स्वार्थ की 
पूर्ति करता है
जो 
अपने आराध्य 
के सिर से 
निकली जल धार 
को नहीं साफ़ रख 
सका 
वो क्या शिव की अर्चना करेगा
अब तो वो शिव की तीसरी आंख से भी डरता नहीं
क्या शिव खोलेंगे अपनी
तीसरी आंख 
नहीं 
क्योंकि
आदमी ने स्वयं अपनी
मौत का 
सामान जुटा 
जो लिया है
जल जंगल जमीन 
समेत सब कुछ लील 
कर 
क्या हो सकेगी 
शिव अर्चना
हाँ अभी भी 
किसान , मजदूर 
वनवासी समेत वो सभी जो 
मानव और प्रकृति 
की सेवा में
लगे है
शिव की मूर्ति 
नहीं 
उनके 
पास प्रतिक 
को ही शिव 
समझ 
पूरी तन्मयता 
से सजीव को करते है
स्मरण
उनके निश्चल प्रेम 
को भी देख नहीं 
खोलता शिव 
अपनी तीसरी आंख
मानव की 
नीचता को देख
वो तांडव करने को तैयार 
है
लेकिन वो शिव है
अवसर देना
क्षमा करना 
उनका स्वाभाव है
वो भोले है 
लेकिन भोले नहीं
कुछ ऐसा करें की 
न खुले उनकी 
तीसरी आंख
एक क्षण 
में स्वाहा हो 
जायेगा 
हमारे स्वार्थ का
साम्राज्य
शिव की अर्चना 
उसकी जटा 
से निकली  
धारा अविरल 
निर्बाध 
बहने दो
शिव नहीं कहता
की उनकी तरह कैलाश 
पर रहो 
लेकिन 
ऐसा मत करों की 
कैलाश 
पर ही संकट 
आजाये
संभव है 
कुछ इस तरह 
उसकी अर्चना 
हो सकती
है
शायद......
रमेश मुमुक्षु

Wednesday, 4 December 2019

इन विभागों की ड्यूटी क्या है?

इन विभागों की ड्यूटी क्या है?
डी डी ए का मूल काम है, किसानों की जमीन अधिग्रहित करके रेजिडेंशियल  और कमर्शियल यूनिट बनाये। आप सब को आश्चर्य होगा , डी डी ए की करीब 1300 एकड़ भूमि पर करीब 4 वर्ष पूर्व तक कब्जा हो चुका था। कैसे और क्यों कब्जा हुआ? इसका एक मात्र कारण है। जिम्मेदारी का अभाव, विभाग के  भीतर समन्वय की कमी, टेंडर के मकड़ जाल में फंसी व्यवस्था और प्रलोभन को नकारा  नही सकते। आजतक डी डी ए ने जितने इंफोर्समेंट  के नोटिस निकाले होंगे, उनमे से आधे से कम भी किर्यान्वयन की प्रक्रिया में आ जाते तो न तो जमीन पर कब्जा होता ,और न ही बिल्डिंग विरूप होती। 
नियम ताक पर रख कर कोई विभाग काम करेगा ,तो चीज़े बिगड़ ही जाती है। दूसरी ओर दबंग लोग भी विभाग को कमजोर बनाते है। अपनी मर्जी से कुछ   ही कब्जा कर लो और गैरकानूनी निर्माण कर लो। अधिकारी को तिलक लगाने से लेकर धमकी तक चलती है। एक बार नियम टूट जाये तो लोग उसका लाभ उठा लेते है। बहुत से मेहनती और ईमानदार अधिकारी भी होते है। जिनकी बात हम लोग भी कम करते है। 
इसमें मैं सिविल  सोसाइटी की कुछ कुछ जिम्मेदारी की बात करूंगा। बहुत बार बहुत से लोग विभाग को केवल गलत ही कहते है। उससे जो लोग मेहनती और ईमानदारी से काम करते है,उनके नैतिक साहस और सेल्फ रेस्पेक्ट पर कुप्रभाव पड़ता है। काम होते है, बहुत धीमे धीमे ,ये डी ङी ए की कमी है।
इनको स्वयं ही रोजमर्रा देखना चाहिए कि कौन सा रोड टुटा है। कहाँ पर रिपेयर करना है। ये उनकी रोजमर्रा की ड्यूटी है। लेकिन लिखने के बावजूद भी काम लंबित रहता है। इसलिए जनता परेशान होकर इनको बुरा भला कहती है।
इनको एक गैंग टीम बनानी चाहिए। आप बहुत से लोगो को याद होगा, रेलवे और सड़क के लिए भी एक गैंग टीम हुआ करती थी। रेलवे में तो अभी  ही है। ये टीम रोज खुद ही देखती रहे और समय रहते ही ठीक करती रहे ,तो सड़क और कुछ भी खराब ही न हो।
ये इनके ही काम होते है। रेसिडेंट्स को   खाली मेहनत करनी पड़ती है। 
ऐसे ही एम सी डी की कहानी है।।उनको डी डी ए से हैंडओवर हुआ है। वो ही टेंडर और लटकाना। आपस में ब्लेम गेम। काम इतना धीमे होता है की आदमी अधीर हो उठता है।ये भी उनके रोजमर्रा के काम है। एम सी डी में लोग पार्षद को बोलते है। पार्षद उनके काम  को करवाने के लिए विभाग को यहाँ वहां भेजता है। स्टाफ भी इसका आनंद लेते है।" साब ने वहां भेज दिया ,कर तो रहा हूँ।" पुराने घाघ उनके टोटका दे जाते है, वो सिखाते है, " *काम करियो मत फली फोडियो मत* *do nothing look buzy*
कुछ पुराने घाघ सिखाते है, *किसी काम को मना नही करना* हां साब करता हूँ। एक टोटका सरकारी काम में पुरातन समय से चल रहा है। *अफसर के अगाड़ी और घोड़े के पिछाड़ी कभी मत जाओ।*  मजे की नौकरी करें। 
कुछ ईमानदार और कर्मठ लोग विभाग को चलाते है। अब रही टेंडर और उससे जुड़ी कहानी ,ये जग जाहिर है। 
*विभाग को एक रेकी या गैंग टीम बनानी होगी ,जो रोजमर्रा पूरे इलाके की देख रेख करे। ये टीम रिपेयर का सामान लेकर चले। जिसमें सड़क, सिविल,बिजली, हॉर्टिकल्चर सभी शामिल हो ,छोटी छोटी रिपेयर रोजमर्रा होती रहे यो चीज़े खराब ही न हो।*
*एम सी डी को प्रति दिन कूड़ा उठाने ही  ही है। सुविधा और जुर्माना टीम एक साथ रूटीन में चले।*
ये ही एक मात्र तरीका है। कुछ पॉइंट ऐसे है, जो मैं 2007 से देख रहा हूँ। आजतक काम नही हुआ। हो सकता है, डी डी ए उसको भूल ही गया हो,उनको रिकॉर्ड में खोजना होगा।
स्टाफ की कमी  भी आड़े आती है।
बाकी फिर कभी।
रमेश मुमुक्षु
4.11.2019

Friday, 29 November 2019

सेक्टर 4 द्वारका के तिरस्कारपूर्ण कचरे का रुदन.

सेक्टर 4 द्वारका के तिरस्कारपूर्ण कचरे का रुदन.
कचरे के जन्मदाता मानव तेरे से अज्ञानी इस धरती पर कोई नही। जिस कचरे के सामने जाने से  तू नाक सिकोड़ के चलता है। वो कभी तेरी रसोईघर की शान था। तेरे फ्रिज की शोभा और तेरी जीभ के स्वाद का  द्योतक। महामूर्ख जब तू गांव में बसता था ,तेरे पुरखे जो की अक्षरज्ञान से दूर थे ,उनके आस पास कचरा होता ही नही था। वो फलों के छिलके को ,बची कुछ सब्जी के पत्ते और डंठल को अपने पशु को से देता था ,या एक स्थान पर रख दिया करता था। जो अगले एक साल में खाद बन जाती थी। 
तेरी अक्ल ने ही प्लास्टिक पैदा किया।मुझे याद है तू किस तरह कुप्पा सा फूल गया था।प्लास्टिक को तूने अमर बनाने की कोशिश की और वो कोशिश तेरे जी का जंजाल बन गया। प्लास्टिक भी मुक्ति चाहता है। उसमें सब कुछ मिलकर तड़प तड़प के जान देते है। उनको सांस लेने की जगह नही मिलती। कितनी बार निरीह प्राणी उसको निगल कर दर्दनाक मौत मरते है। 
मूढ़मते जैविक अवशेष कूड़ा नही होता। तू  पार्क बनाता है और पतझड़ को कोसता है। पतझड़ खाद की ओर जाने की यात्रा है। बसंत से नए पत्तों यात्रा का आरंभ होता है।  महामूर्ख पत्तों  से खाद निर्मित होती है। किसी जंगल में जाकर  सीख जहां कुछ भी कचरा नही होता। प्रकृति सब कुछ अपने आँचल में समा लेती है।
हे एम सी डी के कर्णधारों शीघ्रता से मेरा तर्पण करो । मुझे अलग करो ताकि में अगली योनी में प्रवेश कर सकूं। घर से बचे कुछ जैविक खजाने को उसके उचित स्थान तक पहुंचा दो ,ताकि वो समय से खाद में परिवर्तित हो सके। जो आज सूखा पत्ता है कभी वो कोंपल के रूप में अस्तित्व में आया होगा। फिर रंग बदलता हुआ, हरा एवं पीला होता हुआ , सूखने लगा होगा। सूख कर वो अपने जन्मदाता पेड़ में खाद का रूप लेकर अपने अस्तित्व को पेड़ की नई कोंपलों और बीजो के रूप में आहूत कर डालता है। मूर्ख वो कूड़ा नही  होता कूड़ा तेरे दिमाग में भरा है। इसलिए तूने सारी वैविध्यपूर्ण पूर्ण धारा को कचरा घर बना दिया है। जो भी तूने लोभ से बनाया, वो तेरा ही काल बनकर तुझे लील लेने को आतुर है। तू अपने को स्वयंभू समझने लगा। प्लास्टिक और रासायनिक खाद आज तेरे लिए काल बन कर तेरे अस्तित्व को  चुनौती दे रहे है और तू ठगा सा अगल बगल झांक रहा है। हज़ारों वर्ष तू भी प्रकृति की चाल चलता रहा। अभी एक  शताब्दी के आस पास तूने प्रकृति की लय ही बिगाड़ने का काम किया है। तस्वीर तेरे सामने है। धरती जीतने  जीतने वाले एक बटन दबाकर तू अपने अस्तित्व को मिटा सकता है। लेकिन तू चिंता न कर तू कचरे से ही मर लेगा।
जल, वायु और समस्त दूषित कर कर दिया है। तू दूषित हवा और पानी से ही मर सकता है। एक पल ऑक्सीजन न मिले तो तेरा धरती से लोप ही हो जाये और तू अपने को विश्व विजयी समझता है।
धरती एक है ,तूने इसको अपनी खंडित सोच से खंड खंड कर डाला। लेकिन प्रकृति की चाल को रोकना तेरे बूते की बात नही। अभी दुनियां मुझे कचरा समझ कर घृणा करता है। ये तेरे भीतर छिपी गंदगी का परिचायक है। अगर तू घर से ही अलग अलग गीला सूखा कर ले ,तो कचरे के ढेर क्यों लगे? अब कचरा बढ़ गया तो  नए नए महंगे तरीके खोजों और उलझते रहो। अब तो चेत जा नही तो  फिर कब चेतेगा। अब झेल मेरे इस अवस्था से निकलने वाली गैसों और लीचट को , सूंघ बदबू और अपने पवित्र पावन शरीर को नाना बीमारियों का घर बना ले। जब हम प्रकृति में थे, उस वक्त तितलियां और मधु मक्खियों शहद बनाती थी। अब हमारी तूने ऐसी गत कर दी ,अब हमारे इस मिक्स कचरे में विषैले तत्व और विषाणु पैदा होंगे ,जो तुझे आराम से जीने नही देंगे।  तू अपनी मौत खुद ही मरेगा और अपनी गलती से ही सब कुछ झेलने को मजबूर होगा। हम तो कचरा बन झेल ही रहे है। ओ एम सी डी के कर्णधारों मेरा तर्पण करो।
रमेश मुमुक्षु
अध्यक्ष ,हिमाल 
29. 11.2019

द्वारका सेक्टर 5 आशीर्वाद चौक के सामने के कब्जे पर निर्मित हो रहे धर्मिक स्थल की आत्म व्यथा

द्वारका सेक्टर 5 आशीर्वाद चौक के सामने  कब्जे  पर निर्मित हो रहे धर्मिक स्थल की आत्म व्यथा
हे टैक्स पेयर्स मानव तूने मुझे डी डी ए की जमीन पर सेक्टर 5 मार्किट ठीक आशीर्वाद चौक पर ,एस डी एम सी के बेंच के सामने स्थापित करने का घोर पाप किया है। न तो तूने इस जमीन की गुणवत्ता की खोज की और न ही वास्तुशास्त्र के नियमों का पालम किया। बस पुरानी मूर्तियों के सहारे नुक्कड़ के मंदिर की स्थापना की कोशिश भूमि पर कब्जे के लिए की ,जो तेरा एक तरीका बन गया है। मुझे मालूम है ,हे मूर्ख मानव तेरे पुरखे धार्मिक स्थान की स्थापना के लिए भूमि का चयन करते थे ,वो भी दोषरहित भूमि का । तदनुसार प्रतिमा की विधिसंवत प्राणप्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न होता था। लेकिन ये तो कब्जे की जमीन है। भूमि के मालिक डी डी ए को  इसकी चिंता नही की उनकी मिल्कियत पर ये ये मानव कब्जा कर रहा है। हे डी डी ए तुझे अभी भी जिम्मेदारी का अहसास नही ,तेरी 1300 एकड़ अधिग्रहित  कृषि  भूमि पर कब्जा हो चुका है। 
 एस डी एम सी ने  यहां पर बेंच लगवा दिए। मानव की कमजोरी से बने विभाग ठीक उसके जैसे ही कार्य कर रहे है।
*विनती* मेरी भद्र समाज से करबद्ध विनंती है, मेरे को इस कब्जे की भूमि से तुरंत हटवा दो। वरना ये मानव मुझे इतना फैला देगा कि मैं हमेशा के लिए कैद हो जाऊंगा।
मुझे स्थापित करना ही है तो कब्जे की भूमि पर नही , बल्कि लीगल जमीन पर अपने पुरखों की तरह धार्मिक विधिनुसार करो।
हे    मार्किट एसोसिएशन   के पदाधिकारियों,   निगम के पार्षदों , उच्च  डी डी ए के उच्चाधिकारियों  ,  अपने मेठों को कहे कि कब्जे को पक्का करने की बजाए ,सही रिपोर्ट रिपोर्ट विभाग को दें। मुझे मुक्ति दो ताकि तेरे पाप तनिक कम हो सकें।
रमेश मुमुक्षु

Saturday, 16 November 2019

पेड़ की आत्मकथा

पेड़ की आत्मकथा
मेरे मनुष्य भाई तूने दुनिया में कमाल ही कर दिया। जब मैंने होश संभाला तो  मैं खेतो के बीच खुश था। उस वक्त शांति ही शांति थी। तू भी मेहनत करता था। मेरी छाया में तूने दशकों गुजार दिए थे। मेरे पास पक्षी हमेशा रहते थे। हवा भी दूर से ही हाथ हिला देती थी। मुझसे मिलकर हवा दूर बह जाती थी। वर्षा तो धीमे धीमे मुझसे बातें करती रहती थी। बेलों के गले में घंटियां संगीत सुनाती थी। हल बेल में तेरे प्राण बसते थे। चारों और रंग बिरंगी तितली उड़ती कितनी सूंदर लगती थी। लहलहाते खेतों से बातचीत
होती थी। सरसों के फूलों पर मधुमखियों की कतारें गुनगुनाती उड़ती रहती थी और मेरी डालियों पर छत्ते बनाकर  शहद का आनंद देती थी। धुंधलका होते ही सब ओर शांति और नीरवता छा जाती थी। मेरी सेहत भी कितनी अच्छी रहती थी।
लेकिन देखते ही देखते सब कुछ बदल गया। खेत खत्म हो गए। सारे मेरे साथी पेड़ और झाड़ियां खत्म कर दी गई। कितने हमारे साथी कीट पतंग और पक्षी आज न जाने कहाँ पर खो गए। शाम होते ही मेरे गीदड़ साथी आ जाते थे।  अब कही खो गए। मेरे जन्म से ही मैंने शांति ही देखी थी। लेकिन ये मानव न जाने क्या क्या बनाता चला गया। सब ओर कंक्रीट के जंगल उग गए। सड़क और उनपर शोर मचाती गाड़ियां रात दिन गुजरती है। आकाश में गिद्ध की जगह आजकल हवाई जहाज उड़ते है।
पहली बार जब इन सब की आवाज सुनी थी ,तो कितना डर लगता था। लेकिन अब सब एक जैसा ही हो गया। हवा इतनी दुःखी और बीमार रहने लगी है। मज़े की बात है ,ये मानव ही है,जिसने हवा को बीमार किया है। अब खुद ही मास्क लगाकर घूमता है। कितनी बार शरीर छोड़ने का मन करता है। लेकिन मेरी  जड़ों की साथी  मिट्टी अकेली न पड़ जाए। इसलिए जिंदा हूँ। एक तरफ सड़क और गाड़ी और दूसरी ओर सीमेंट की बिल्डिंग। बस अब तो पुराने दिन याद करना ही हुआ।हवा नही, पानी नही और जो है,वो दूषित है। मेरे नीचे कोई नही आराम करता । अब केवल धुप  से बचने के लिए अपनी गाड़ी खड़े करते है। गाड़ी भी उदास खड़ी रहती है। क्या जीवन है,इसका दौड़ते रहे और ढोते रहो? 
  आजकल  सूरज भी कही खो गया लगता है। चांद की चमक भी धूमिल होती गई है। अजीब है,ये मानव पहले बनाता है,फिर आपस में झगड़ता है। सांस तक नही ले पाता है। लेकिन सब कुछ गंदा करता है। मैं अभी कितनी उम्र का हो गया हूँ, लेकिन अभी मुझे ये मानव जिसने मेरी छाया में कड़कती धूप में कितना आराम किया , भूल ही गया लगता है। ये सब कुछ भूल गया । हवा और पानी की मिठास और खुशबू ,ये अब नही रखता है,याद। जिस डाल पर बैठा है,उसको ही काट रहा है। मुझे याद नही आता कि पहले गंदगी भी होती थी। जो भी फेंकता था ,वो खाद बनती जाती थी। कितना मूर्ख है,पहले पन्नी पन्नी को देख खुश हो जाता था। अब पन्नी के नाम से भी डरता है। कितने मेरे साथी बिचारे पन्नी के कारण ही जान धो बैठे। मैं इसके ही मुँह से सुनता था " बोये बीज बाबुल का ,फल काहे को होये" । 
अभी मिट्टी के लिए , कीट पतंग और कुछ पक्षी के लिए जिंदा रहना ही होगा। खुद ही बिगाड़ता  करता है, खुद ही रोता है। खुद ही गंदा करता है और खुद ही साफ करने के लिए शोर भी करता है। अभी तो एक और अचरज की बात सुनी है, उस दिन मैना बता रही थी कि अब ये आप जैसे बूढ़े पेड़ों को उखाड़ कर कही  और भी लगा देता है। मुझे सुनकर डर भी लगा। भला ये मेरी जड़ों को उखाड़ कर मुझे कही और गाड़ देगा। कैसा दुष्ट मानव है, खुद कहता फिरता है,अपनी जड़ों को मत काटों , नही तो जीवित नही रह सकोगें। लेकिन हमारी जड़ों को उखड़ते हुए ,इसको कोई भावना नही रही। जब ये खुद का भला नही सोच सकता तो भला हम जैसे पेड़ों का भला क्या सोचेगा? ये तो शुक्र है,कुछ हम से प्रेम करने वाले मानव है। इसी कारण इस पर अंकुश है। अभी हवा को दूषित करके हम पेड़ों की याद इसको आ रही  है। लेकिन "अब पछताए क्या होत है, जब चिड़िया चुग गई खेत", इसके मुख से ही सुनता आया हूँ।ये खुद ही अपने शोर शराबे से परेशान है।
आधी रात से भोर होने तक कुछ शांति मिलती है। सुबह होते ही , फिर चिल्ल पो आरम्भ। इसकी माया को देख हंस लेता हूँ। रात होने लगी है, सुस्ता लूँ , अभी रात होने के  साथ पक्षी भी आते  होंगे। जब तक जीवन है, देखते है ,ये सब और करता हूँ ,याद बचपन की ,जो  न जाने कहाँ पर पीछे छूट गया है।
रमेश मुमुक्षु 
अध्यक्ष, हिमाल
15.11.2019